धर्मशाला में घूमने की 7 खास जगहें – हिमाचल का छोटा स्वर्ग
धर्मशाला में घूमने की 7 खास जगहें – हिमाचल का छोटा स्वर्ग

धर्मशाला में घूमने की 7 खास जगहें – हिमाचल का छोटा स्वर्ग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बसा धर्मशाला सिर्फ एक पहाड़ी शहर नहीं, बल्कि प्रकृति की गोद में बसा स्वर्ग है। ऊंचे-ऊंचे देवदार के जंगल, बर्फ से ढकी धौलाधार की चोटियां और शांत माहौल—ये सब मिलकर धर्मशाला को हर ट्रैवलर की ड्रीम डेस्टिनेशन बनाते हैं।
यहां आपको तिब्बती संस्कृति, बौद्ध मठ, एडवेंचर एक्टिविटीज़ और हिमालय की अद्भुत सुंदरता का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जो जिंदगीभर याद रहेगा।

अगर आप सोच रहे हैं कि धर्मशाला में घूमने की जगहें कौन-कौन सी हैं, तो इस ब्लॉग में हम आपको धर्मशाला में घूमने की 7 खास जगहें की लिस्ट देने वाले हैं, जो आपकी ट्रिप को और भी खास बना देंगी।

धर्मशाला में घूमने की 7 खास जगहें

1. मैक्लोडगंज (McLeod Ganj)

धर्मशाला से सिर्फ 5 किमी दूर मैक्लोडगंज को लिटिल ल्हासा कहा जाता है। यहाँ का शांत वातावरण, तिब्बती संस्कृति और नामग्याल मठ (Namgyal Monastery) इसे खास बनाते हैं।

मुख्य आकर्षण: तिब्बती मार्केट, त्सुगलाखांग कॉम्प्लेक्स, और धर्मकोट ट्रैक।

2. भागसू नाग मंदिर और वाटरफॉल (Bhagsunag Temple & Waterfall)

यह जगह भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र मंदिर और उसके पास स्थित खूबसूरत झरने के लिए मशहूर है। ट्रेकिंग और फोटो खींचने के लिए बेहतरीन स्थान।

3. कांगड़ा किला (Kangra Fort)

प्राचीन इतिहास और वास्तुकला का अनोखा संगम – कांगड़ा किला हिमालय की गोद में बसा एक अद्भुत स्थान है। यहाँ से आपको शानदार घाटी और पहाड़ों के नज़ारे मिलते हैं।

4. नड्डी व्यू पॉइंट (Naddi View Point)

सूर्यास्त देखने के लिए नड्डी व्यू पॉइंट सबसे रोमांटिक और खूबसूरत जगह है। साफ मौसम में यहाँ से धौलाधार पर्वत श्रृंखला का शानदार नज़ारा मिलता है।

5. त्रिउंड ट्रेक (Triund Trek)

एडवेंचर लवर्स के लिए त्रिउंड ट्रेक धर्मशाला का सबसे पॉपुलर ट्रेक है। आसान से मध्यम लेवल का यह ट्रेक आपको बादलों और बर्फीली चोटियों के बीच ले जाता है।

6. सेंट जॉन इन द विल्डरनेस चर्च (St. John in the Wilderness)

ब्रिटिश काल की गोथिक आर्किटेक्चर का यह चर्च देवदार के घने जंगलों में बसा है। यह शांति और सुकून के लिए एकदम सही जगह है।

7. वार मेमोरियल (War Memorial)

भारतीय सेना के शहीदों की याद में बना यह स्मारक देशभक्ति और गर्व का प्रतीक है। यहाँ सुंदर गार्डन और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन लोकेशन है।

धर्मशाला घूमने का बेस्ट टाइम

मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा है।

Jannat Travel Guru से क्यों करें बुकिंग?

  • कस्टमाइज़्ड टूर पैकेज
  • बजट-फ्रेंडली प्लान
  • आरामदायक होटल और कैब सुविधा

📞 आज ही हमसे संपर्क करें:- 9877919397 और धर्मशाला यात्रा को यादगार बनाएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *